6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ी; यूपी को सबसे ज्यादा राहत
SIR , deadline , extended , 6 states,  Uttar Pradesh , most relief

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। सबसे अधिक राहत उत्तर प्रदेश को मिली है, जहां फॉर्म जमा करने की अवधि 15 दिन बढ़ाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमाननिकोबार में 7 दिन की मोहलत दी गई है। तमिलनाडु और पुडुचेरी को 3 दिन का अतिरिक्त समय मिला है। आयोग का कहना है कि यह विस्तार इसलिए किया गया है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

 

संसोधित कार्यक्रम के अनुसार यूपी में अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 25 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमाननिकोबार में गणना 18 दिसंबर तक पूरी होगी और मसौदा सूची 23 दिसंबर को जारी की जाएगी। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 14 दिसंबर तक गणना और 19 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी। इन सभी राज्यों में अंतिम मतदाता सूची फरवरी 2026 में जारी की जाएगी, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया अधिक सटीक और पारदर्शी हो सके।

Priyanshi Chaturvedi 11 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.