Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई करने आई एंटी करप्शन टीम पर PDA के कुछ कर्मचारियों ने हमला बोल दिया। टीम जैसे ही राजस्व विभाग के बाबू अजय को हिरासत में लेकर बाहर निकल रही थी, कर्मचारियों ने रास्ता रोककर हंगामा किया। विरोध इतना बढ़ा कि धक्का-मुक्की और जमीन पर गिराने तक की नौबत आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी को बचाने के लिए विभागीय कर्मी सड़क पर उतर आए और एंटी करप्शन टीम से भिड़ गए।
झड़प में एंटी करप्शन टीम के कुछ अधिकारी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस को बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद PDA में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एंटी करप्शन विभाग ने इसे सिस्टम की विफलता बताते हुए कड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |