Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर पुलिस ने साइबर सेल से नए साल से पहले लोगों के चेहरे पर खुशी लौटाते हुए खोए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे दिए हैं। इस मौके पर चार जागरूक नागरिकों को भी सम्मानित किया गयाजिन्होंने रास्ते में मिले मोबाइल पुलिस को सौंपकर मिसाल पेश की।
दिसंबर माह में CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 1 करोड़ 82 लाख रुपये की कीमत के 736 मोबाइल बरामद किए, जबकि पूरे वर्ष 2025 में अब तक 3 करोड़ 72 लाख रुपये मूल्य के 1503 मोबाइल खोज निकाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव और साइबर सेल टीम द्वारा इन मोबाइलों को उन लोगों को सौंपा गया जिनकी शिकायतें दर्ज थीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |