कांग्रेस सांसद रेणुका ने मीडिया के सामने की कुत्ते की नकल
New Dehli , Congress MP,  Renuka , imitated a dog   media

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी मंगलवार को संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गईं। इस दौरान उनकी इस हरकत पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रेणुका को प्रिविलेज मोशन का सामना करना पड़ सकता है। सांसद ने कहा कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और किसी भी सख्त कार्रवाई से डरती नहीं हैं।

 

मीडिया के सामने दिया अनोखा जवाब

 

संसद के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते समय रेणुका चौधरी ने एक अलग अंदाज अपनाया। उन्होंने कुत्ते के भौंकने की नकल करते हुए कहा, “भौं, भौंऔर क्या बोलूं?” इस अंदाज ने मीडिया और आम जनता का ध्यान खींचा।

 

 

रेणुका चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने संसद में अपने साथ एक आवारा पिल्ला लाया था। इस कदम को लेकर बीजेपी ने उन्हें निशाने पर लिया और कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं था और उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया।

Priyanshi Chaturvedi 3 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.