
Dakhal News

THR प्लांट में सड़े-गले अनाज से आंगनबाड़ी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बन रहा भोजन। वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश।
मध्यप्रदेश के रीवा ज़िले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पहाड़िया में संचालित टेक होम राशन प्लांट में सड़े-गले अनाज को पैरों से रौंदकर पोषण आहार बनाया जा रहा है। इसी भोजन को आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक पहुंचाया जाता है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीईओ को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |