Patrakar Priyanshi Chaturvedi
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी युक्त तेल और घी मिलावट मामले में सीबीआई की स्पेशल टीम दो दिन से ग्वालियर आई है... सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने तेल और घी के कारोबारियों को समन भेजा...कुछ व्यापारी सीबीआई के बुलाने पर भी नहीं आए तो...पुलिस की मदद से उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई...
तिरुपति बालाजी प्रसाद मामले में सीबीआई की एसआईटी जांच टीम ग्वालियर पहुंची है... टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था...लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे...और अपने प्रतिष्ठान से गायब हो गए...इस पर ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा ने इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया...सीबीआई टीम ग्वालियर में करीब दो से तीन दिन और रहेगी...सीबीआई कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ भी ले जा सकती है...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |