
Dakhal News

भोपाल, 14 जनवरी 2025:
मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित युवा महोत्सव ने शहर को संगीत, भक्ति और प्रेरणा से सराबोर कर दिया। इस महोत्सव में देश की मशहूर युवा हस्तियों ने अपनी कला का जादू बिखेरा, जिससे सभी दर्शक झूमते और थिरकते नजर आए। इस कार्यक्रम ने युवाओं को एक साथ लाकर एक अद्भुत संगम पेश किया, जिसमें संगीत, भक्ति और प्रेरणा का बेहतरीन मिलाजुला था।
कार्यक्रम की शुरुआत मानसरोवर समूह की चांसलर मंजुला तिवारी, चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी और डायरेक्टर दिशा तिवारी ने की। इस महोत्सव में 30,000 से अधिक युवा शामिल हुए और संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए। राहगीर बैंड, कबीर कैफे और युग्म बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव का रंग और भी बढ़ा दिया। लोकगायक पद्मश्री कालूराम बामनिया की लोकगायकी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं मोहित शेवानी की राम मंदिर गाथा ने युवाओं को भक्ति भाव से ओतप्रोत किया। दिव्य प्रकाश दुबे की प्रेरक कहानियों ने युवाओं को नई दिशा दी। इस महोत्सव ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा से भी भर दिया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |