
Dakhal News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के साथ ही चुनाव परिणाम की तारीख भी बता दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटिंग 5 फरवरी को होगी और परिणाम 8 फरवरी यानी चुनाव के 3 दिन बाद जारी कर दिए जाएंगे।
इसी मसले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा, दिल्ली वालों के लिए 'भ्रम' वाला पहला चुनाव हैं। शीला दीक्षित जी की 13 एसी के लिए केजरीवाल कड़ी आलोचना करते थे लेकिन अभी 'शीशमहल' में कितने एसी लगाए है? शिक्षा और स्वास्थ्य की उन्होंने सिर्फ बात ही की लेकिन असल में केजरीवाल से निराशा ही हाथ लगी।
आपको बता दें, चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 रजिस्टर्ड वोटर हैं। वहीं, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। दिल्ली में इस बार युवा वोटरों की संख्या 25.89 लाख है। वहीं, पहली बार वोट डालने के लिए पात्र लोगों की संख्या 2.08 लाख है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |