प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म 'Waves' ने बनाया ये रिकॉर्ड
प्रसार भारती

प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म 'Waves' ने अपनी लॉन्चिंग के बाद पहले ही महीने में 1 मिलियन से अधिक डाउनलोड का रिकॉर्ड बनाया है।

चना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "WAVES OTT ऐप ने 1 मिलियन डाउनलोड का महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है।"

test

गोवा में लॉन्च हुआ था प्लेटफॉर्म

'Waves' का शुभारंभ 20 नवंबर 2024 को गोवा में आयोजित 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान किया गया था। इसे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू की उपस्थिति में लॉन्च किया था।

 

क्या है खास 'Waves' में?

 

 

इस प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट व न्यूज चैनल्स का बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध है।

38 लाइव चैनल्स: एंटरटेनमेंट के लिए B4U, ABZY, SAB Group, और 9X Media जैसे चैनल शामिल हैं।

न्यूज चैनल्स: India Today, News Nation, Republic, ABP News, News24 और NDTV India जैसे प्रमुख न्यूज चैनल्स भी इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

सरकारी चैनल्स: 'Waves' पर सभी दूरदर्शन और आकाशवाणी चैनल भी उपलब्ध हैं।

प्रसार भारती की डिजिटल पहल

यह उपलब्धि प्रसार भारती के लिए एक बड़ी सफलता है, जो डिजिटल युग में अपने कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। Waves OTT ऐप की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि प्रसार भारती के कार्यक्रम देशभर में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।

Dakhal News 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.