पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देश में शोक की लहर
नेता डॉ. मनमोहन सिंह

भारत के 14वें प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ. मनमोहन सिंह का नाम उन प्रधानमंत्री नेताओं में शुमार किया जाता है, जिनकी विपक्ष भी सराहना करता है। उनके नेतृत्व में भारत ने ऐतिहासिक आर्थिक प्रगति हासिल की थी, जो भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ।

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान और उपलब्धियां

डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा। उनके नेतृत्व में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व वृद्धि देखी, जो औसतन 7.7 प्रतिशत रही। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद, भारत की अर्थव्यवस्था दो ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची। इसके साथ ही, उन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया, जब भारतीय आर्थिक इतिहास में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए।

मनमोहन सिंह का निधन

डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था, और वे भारतीय राजनीति के एक प्रतिष्ठित और सम्मानित नेता थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, "उनका जाना हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस कठिन दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना, यह कोई साधारण बात नहीं है।"

 

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति और समाज के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Dakhal News 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.