
Dakhal News

भारत में आर्थिक सुधार के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। योजना आयोग और रिजर्व बैंक से लेकर वित्त मंत्री के पद पर रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
उनके निधन पर पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जितनी मीडिया में आलोचना हुई वो इसके हक़दार नहीं थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, डॉ मनमोहन सिंह, मीडिया ने जितनी आलोचना और जिस अंदाज में आपकी आलोचना की है आप उसके इकलौते हकदार नहीं थे।
लेकिन जिसके आप वाकई हकदार थे यानी वो रिफॉर्म्स जो आपकी लीडरशिप में हुए, भारत का इतिहास (लिखने और याद रखने वाले) उसके साथ न्याय करें। इस प्रार्थना के साथ आपको श्रद्धांजलि। आज की कटु और उग्र राजनीति के दौर में आपको विनम्रता, शालीनता और कर्मठता के लिए याद किया जाएगा।
आपको बता दें, बतौर वित्त मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 1991 में वैश्वीकरण और उदारीकरण की शुरुआत की थी। सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जून 2005 में सूचना का अधिकार ( आरटीआई ) कानून लागू किया गया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |