
Dakhal News

प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी ने राहुल गांधी से एक बड़ी मांग की है। पूर्व पीएम नेहरू ने कई महान हस्तियों को तत्कालीन समय के दौरान कई लेटर लिखे थे। 2008 में ये दस्तावेज 51 गत्ते में भरकर सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे। अब राहुल गांधी से पत्र के जरिए इन दस्तावेजों का वापस देने की मांग की गई है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, पंडित जवाहर लाल नेहरू की चिट्ठियां देश की हैं और देश को ये जानने का हक है कि उनकी जयप्रकाश नारायण से क्या बातें हुई? एडविना माउंटबेटन ने नेहरू जी को क्या कहा? इसलिए जनहित और देशहित में पंडित नेहरू की चिट्ठियां प्रधानमंत्री म्यूज़ियम वापस पहुंचनी चाहिए।
आपको बता दें, इतिहासकार, लेखक और प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी के सदस्य रिजवान कादरी ने कहा, बाबू जगजीवन राम, जय प्रकाश नारायण, एडविना माउंटबेटन और इतिहास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पत्रों सहित कई जरूरी पत्र उसमें मौजूद हैं। साथ ही पंडिट नेहरू और लेडी माउंटबेटन के बीच जरूरी पत्राचार, साथ ही जेपी नाराणा और अन्य के लिखे पत्र उसमें शामिल हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |