Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मंदिर और मस्जिद में लोग प्रेरणा लेने जाते हैं और इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने इलाके में तोड़फोड़ किए गए मंदिर को बनवाने की बात भी कही।
राजधानी भोपाल में अंकुर खेल ग्राउंड के पीछे स्थित माता के मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक आरिफ मसूद मंदिर पहुंचे और दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है और भाजपा नेता आरोपी को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पर पति-पत्नी के झगड़े का प्रकरण दर्ज किया गया है। विधायक आरिफ मसूद ने जयपुर से मूर्ति लाकर प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापित करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस भेदभाव कर रही है, मंदिर को टूटे दो दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |