उपराष्ट्रपति के इस बयान पर बोले अजय कुमार : किसानों की समस्या वास्तविक है
किसान आंदोलन

दिसंबर 2024— किसान आंदोलन को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीधे केंद्र सरकार से सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंगलवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीधा सवाल पूछा कि आखिर किसानों से जो लिखित में वादे किए गए थे, उनका क्या हुआ। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय दी।

उपराष्ट्रपति का गंभीर सवाल उपराष्ट्रपति ने गंभीरता से सरकार से किसानों की समस्याओं के निवारण और उनकी मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, "दुनिया में भारत कभी इतनी बुलंदी पर नहीं था। जब ऐसा हो रहा है तो मेरा किसान परेशान और पीड़ित क्यों है? किसान अकेला है जो असहाय है। मान कर चलिए अपने रास्ता भटक गए हैं। हम उस रास्ते पर गए हैं जो खतरनाक है।"

वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार की प्रतिक्रिया वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने एक्स पर लिखा, "उपराष्ट्रपति ने बातें काफ़ी गंभीरता से सामने रखते हुए, सरकार से किसानों की समस्याओं के निवारण और किसानों की मदद की गुहार लगाई है। पद पर रहते किसी उपराष्ट्रपति ने शायद, अपनी सरकार से पहली बार इतने कड़े सवाल पूछे और कृषि मंत्री से मंच पर ही समस्या के निदान के लिए आग्रह किया।"

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पद से हटने के बाद किसानों के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, "किसानों की समस्या वास्तविक है। ये किसी एक सरकार की वजह से नहीं है। लेकिन समस्या का समाधान निकालने वाली तो कोई एक सरकार ही होगी, तो मौजूदा सरकार क्यों नहीं?"

 

 

Dakhal News 5 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.