
Dakhal News

लंबे समय से ‘अमर उजाला’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्यामाकांत दुबे का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। मीडिया में करीब 40 साल से सक्रिय श्यामाकांत दुबे लगभग 60 वर्ष के थे। दुबे ने अमर उजाला में एसोसिएट एडिटर के पद पर रहते हुए 2022 में सेवानिवृत्ति ली थी। फिलहाल वह एक्सटेंशन के तौर पर इस अखबार में नोएडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अमर उजाला, नोएडा से पहले उन्होंने जयपुर, भोपाल, मेरठ और चंडीगढ़ जैसे स्थानों पर लंबे समय तक कार्य किया था। श्यामाकांत दुबे अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी और बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम पत्रकारों ने श्यामाकांत दुबे के निधन पर शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |