
Dakhal News

मुख्यमंत्री मोहन यादव साइबर क्राइम और डिजिटल ठगी से परेशान हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने आला अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि पुलिस साइबर क्राइम रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में एक डिजिटल अरेस्ट हुए विवेक ओबेरॉय से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बढ़ते साइबर क्राइम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चिंतित हैं और इससे निपटने के लिए सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस की तारीफ की और कहा कि प्रदेश में पुलिस अच्छा काम कर रही है।
10 नवंबर को विवेक ओबेरॉय नाम के एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट किया गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। इस मामले में ठगों की हिम्मत देखी जा सकती है, जिन्होंने असली पुलिस से आईडी कार्ड मांगे थे। मध्य प्रदेश पुलिस पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से पुलिस ने लोगों को बचाया। यह देश में पहली बार हुआ है जब किसी को डिजिटल अरेस्ट किया गया और लाइव बचाया गया।
मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को और मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए हैं और कहा कि डिजिटल ठगी रोकने के लिए पूरे मध्य प्रदेश में साइबर थानों के खोलने का फैसला लिया गया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |