
Dakhal News

विघ्नहर्ता भगवान गणेश के चतुर्थी पर्व को पूरे देश के साथ ही इंदौर में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंदौर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश के अलग-अलग स्वरूपों को घरों में स्थापित किए जा रहे हैं। इंदौर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा गणेश दर्शन की विशेष परम्परा है। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह और निगम कमिश्नर ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन कर पूजन-अर्चना की।
इस मौके पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजन अर्चन किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
प्राचीन गणेश मंदिर खजराना में हर साल की तरह चतुर्थी के दिन विशेष पूजन का आयोजन किया जाता है। भगवान गणेश को आज के दिन सवा लाख लड्डुओं के भोग का लगाया जाता है। आज भी सवा लाख मोदकों का ही भोग भगवान गणेश को लगाया गया।
विघ्नहर्ता की इस विशेष पूजा में शहर के अधिकारियों ने दर्शन किए। साथ ही मंदिर परिसर में फूलों से विशेष सज्जा भी की गई। सभी ने शहर, देश और प्रदेश की सुख शांति और उन्नति की कामना की। इस मौके पर कलेक्टर ने मंदिर के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। दूसरी ओर शहर में विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है। पूरे शहर में धर्ममय माहौल है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |