Dakhal News
इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगा ली। रात में पति घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी लगी। मृतका के डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया है।
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी बबिता (48) विश्वकर्मा नगर में अपने घर पर अकेली थी। पति तब क्लिनिक पर थे। रात में जब पहुंचे तो पता चला। डॉ. अजय का सुदामा नगर इलाके में होम्योपैथिक क्लिनिक है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बबीता डिप्रेशन में थी। सुसाइड का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। उनके दो बेटों में से एक मुंबई और दूसरा कानपुर में है। मां की मौत की खबर मिलते ही दोनों इंदौर आ गए हैं।
परिवार ने अभी इस पर कोई बात करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि परिवार के बयान के बाद सुसाइड का कारण सामने आ सकता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |