Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए भाजपा प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जन आशीर्वाद यात्रा नर्मदापुरम पहुंची तो बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जोर शोर से यात्रा का स्वागत किया इस दौरान भाजपा नेता प्रभात झा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मध्यप्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता है जब यात्रा नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया सिवनी मालवा के जयस्तंभ पर आम सभा का आयोजन हुआ आम सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने न सिर्फ शिवराज सरकार की उपलब्धियां ही नहीं गिनवाई बल्कि कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोला प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी है इसलिए दूसरों पर केवल भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है।आने वाले चुनाव में भाजपा नर्मदापुरम की सभी विधानसभा सीट जीतेगी प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनेगी पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को ही चुनाव में टिकट देगी। यात्रा में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रभात झा के साथ बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशी लाल गुर्जर विधायक प्रेमशंकर वर्मा,योगेंद्र मंडलोई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |