Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कर्मचारियों ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की
माँ नर्मदा से सरकार को सद्बुद्धि देने को कहा,अपनी मांगों को लेकर सेवा सहकारी संस्था के कर्मचारी हड़ताल पर है कर्मचारियों का कहना है की जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वह हड़ताल करते रहेंगे संयुक्त मोर्चा महासंघ के आह्वान पर पिछले 20 दिनों से सेवा सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी हड़ताल पर है इसी के तहत देवास सहकारी संस्था कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नर्मदा तट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की और मां नर्मदा को चुनरी अर्पण की साथ ही उन्होंने मां नर्मदा से प्रार्थना की की वह सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें जवाल सिंह ठाकुर ने कहा की हमारी मुख्य मांग है की वेतनमान लागू हो वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों को वेतन मिले जवाल सिंह ठाकुर ने कहा की....सरकार उनकी सभी मांगे जल्द से जल्द पूरी करें यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हड़ताल जारी रहेगी और कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |