Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यात्रा में शामिल हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
सतना में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की ये गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है जनता जल्द ही इसे अनइंस्टॉल कर देगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ पूरे इंडिया गठबंधन को इस देश की जनता अनइंस्टाल कर देगी ये गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ये सब एक छाते के नीचे जमा हुए हैं इनकी विचारधारा में कोई तालमेल नहीं है वही लालू यादव के राहुल गांधी को मटन बनाना सीखने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है नरोत्तम मिश्रा ने कहा की यह कभी मटन बनाना, कभी चिकन बनाना, कभी चारा खाना, कभी घोटाला करना यही सीखा सकते हैं राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र को बचाना, संस्कृति बचाने को प्रधानमंत्री मोदी ही सिखा सकते हैं वहीं मैहर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा विंध्य प्रदेश की मांग करने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि यह उनका निजी मुद्दा है वह उनकी निजी राय है वह अपनी बात रख सकते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |