Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हितग्राहियों ने सेल्समैन पर लगाए आरोप
डिंडोरी से राशन के बदले पैसे बांटने का मामला सामने आया है हितग्राहियों का आरोप है कि सेल्समैन राशन की जगह पैसे दे रहा है खाद्य अधिकारी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है मामला डिंडोरी के कलगी टोला का है जहाँ शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों को पिछले कई महीनों से राशन नहीं दिया गया है जिसकी शिकायत पहले ही हो चुकी है शिकायत होने के बाद आनन फानन में सेल्समैन अजय सिंह धुर्वे ने हितग्राहियों को पैसे बांटना शुरू कर दिया मामला सामने आने के बाद खाद्य अधिकारी जयंत असाठी का कहना है कि यह नियमों की अनदेखी है मामले की जांच कराई जाएगी इस मामले में सेल्समैन अजय सिंह धुर्वे का कहना है कि कुछ हितग्राही राशन तो लेकर चले गए पर उनका रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो पाया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |