Patrakar Priyanshi Chaturvedi
किसानो के खेत बर्बाद
हेलीपेड बनाने के लिए प्रशासन ने एक किसान के जुते हुए खेत का सत्यानाश कर दिया। गरीब किसान परेशान है और उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। किसान ने गीत के माध्यम से अपनी पीड़ा को व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूँ तो प्रदेश के किसानो की खुशहाली की बात करते है। पर उनके ही शासन में उनके ही दल के नेता की सभा की तैयारियों के लिए किसानो का जुता हुआ खेत ख़राब कर दिया गया। मामला मझगवां का है। जहाँ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर बनाए गए। हेलीपैड, सभास्थल एवं पार्किंग स्थल में ग्रामीण किसानो के खेत बर्बाद कर दिए गए है। अब किसानो की मांग हैं। सरकार उन्हें इसका मुआवजा दे। मझगवां के मिचकुरनि निवासी किसान राजाराम कोल ने कहा प्रशासन ने खेत खराब कर बाड़ तक उखाड़ दी है। इस किसान ने गीत के माध्यम से अपना दर्द बयान किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |