
Dakhal News

पुलिस कर रही है मामले की जांच
भगवानपुर में पैंतालीस साल के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा ही पिछले कई महीनों से मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पैंतालीस साल का यह व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ भगवानपुर के चौल्ली शहाबुद्दीनपुर गांव में किराये के मकान पर रहता था। पिछले करीब सात महीने से व्यक्ति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। जिसका लगातार इलाज भी चल रहा था। व्यक्ति के फांसी लगा कर जान देने की खबर सुनने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब भगवानपुर पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |