Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
काशीपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ा है। जो मोबाइल फ़ोन चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के पास से मोबाइल के साथ चाकू भी बरामद किया गया है। आये दिन फ़ोन चोरी की ख़बरें सुर्खिया बन रही है। पर चोर कितना ही शातिर क्यों न हो। काशीपुर थाना पुलिस से नहीं बच सकता। पिछले दिनों थाने में फ़ोन चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी की मदद से चोरों को ढूंढ निकाला। काशीपूर में ही एक ब्यूटी पार्लर से चोर एसी का आउटडोर ले उड़े। फिर क्या था। काशीपुर के थाना प्रभारी मनोज रातूडी के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुट गई और 12 घंटे के अंदर चोरों को दबोच लिया। अब लोग काशीपुर पुलिस प्रशासन की तारीफ कर रहे है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |