Dakhal News
कटियार ने कहा प्रदेश में फिर से भाजपा आ रही
उन्नाव से बीजेपी विधायक एवं मैहर प्रभारी श्रीकांत कटियार ने भाजपा सरकार की जीत का दावा किया है। श्रीकांत कटियार ने कहा की विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार मैहर सहित पूरे प्रदेश में आ रही है। विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा की आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ पुन: सरकार बनाने जा रही है। मैहर विधानसभा में चहुंमुखी विकास हुआ है। हम लोगों ने अपने सात दिन के प्रवास में लोगों से मुलाकात की सभी वर्गों से हमने बातचीत की है। सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को जनता सराहा रही है। शिवराज सरकार की चारों और तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज ने इस प्रदेश की तस्वीर बदल दी। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। श्रीकांत कटियार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मैहर में भाजपा जीत रही है और विरोधियों की जमानत जब्त हो रही है। मैहर का चहुंमुखी विकास होगा। और प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस दौरान बृजेश चौरसिया, पूर्व विधायक मोती लाल तिवारी कैलाश गौतम सहित अन्य नेता,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |