Patrakar Priyanshi Chaturvedi
स्कूटी पाकर टॉपर छात्र के चेहरे पर ख़ुशी
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार कक्षा बारहवीं में टॉप करने वाले बच्चों को स्कूटी प्रदान कर रही है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्दीक़ गंज के टॉपर छात्र को भी स्कूटी दी गई इस दौरान विधायक रघुनाथ सिंह भी मौजूद रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्दीकगंज में बारहवीं में टॉप करने वाले छात्र के चेहरे पर उच्चतम अंक लाने का गौरव है तो साथ में स्कूटी पाने की ख़ुशी भी साफ़ झलक रही है मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत जब विद्यार्थी को सम्मानित किया गया तो साथ में क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर,स्कूल प्राचार्य शिवलाल खारतीय,सरपंच महेंद्र काजले और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |