Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा नेता नंदन सिंह ने बाटें पौधे
उत्तराखंड में जीवन ज्योति ट्रस्ट ग्रामीण इलाकों में फलदार पौधे बांट कर पौधा रोपण का काम कर रहा है भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत के मुख्य आतिथ्य में ऐसा ही आयोजन किया गया जहाँ खड़ायत ने कहा फलदार वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा बल्कि इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा।
खटीमा के ग्राम बरी अंजनिया में उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट ने पौधरोपण किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत मौजूद रहे .खड़ायत ने कहा कि सरकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए संस्था का यह शानदार कदम है अब तक मंडी समिति की तरफ से आठ सौ से ज्यादा वृक्ष दिए जा चुके हैं जिसमे नींबू, आम, अमरूद, कटहल जैसे फलदार वृक्ष शामिल है खड़ायत ने कहा फलदार वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा संस्था के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट का उद्देश्य नागरिको को पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |