Patrakar Priyanshi Chaturvedi
किसानों ने मुआवजे की मांग की
अतिवृष्ट से प्रभावित हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने मुआवजे की मांग की किसानों ने मुख्यमंत्री से गुजरात की तर्ज पर एमएसपी कानून लागू किए जाने के साथ किसानों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुदान राशि की सीमा दस हजार रुपए प्रति बीघा किए जाने की मांग को दोहराया
हरिद्वार में लगातार बरसात होने के कारण अतिवृष्टि से प्रभावित हुए किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है किसानों ने उत्तराखंड राज्य में एमएसपी कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर नुक्कड़ बैठक आयोजित की भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा और राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर .. गुजरात की तर्ज पर एमएसपी कानून लागू किए जाने की मांग की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |