Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दो दरिंदों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला डिंडोरी के बजाग थाना क्षेत्र का है। बजाग थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया की बच्ची बर्थडे पार्टी में गई थी। जब वह अपने घर वापस लौट रहीं थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने बच्ची को रोककर इस घटना को अंजाम दिया और वहां से भाग गए। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में घर वालों को बताया। उसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |