Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दो दिनों से धरने पर बैठे थे पीड़िता के परिजन
एक साल तक लगातार दुष्कर्म के आरोपी वाहिद की धमकियों से डरती रही। पीड़िता ने चुप्पी तोड़ी तो परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद परिजन कड़ी कार्रवाई के लिए धरना पर बैठे थे। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी के घर बुलडोजर की कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में आरोपी वाहिद ने कॉलेज की छात्रा को इंदौर रोड स्थित होटल आश्रम में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के डर से छात्रा एक साल तक चुप रही। लेकिन आरोपी एक साल तक लगातार छात्रा को प्रताड़ित करता रहा और पीटता रहा। छात्रा ने एक साल बाद घटना पर चुप्पी तोड़ी। तो पीड़िता के परिजनों ने मामला दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए धरने पर बैठ गए। दो दिनों से धरने पर बैठे परिजनों को प्रशासन ने 24 घंटे का आश्वासन देते हुए आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की करवाई की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |