
Dakhal News

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन ने 72 वर्ष की उम्र में दुनिआ से अलविदा ले लिया। दरहसल यह कुछ समय पहले से ही बीमार चल रहे थे और इन दिनों दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती थे, जहां जहाँ उनका निधन हो गया। मनमोहन के निधन पर जाने-माने पत्रकार (पद्मश्री) आलोक मेहता समेत तमाम पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि मनमोहन अपने समय के जाने-माने खोजी पत्रकार थे। वह ‘द स्टेट्समैन’ , ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ , ’द टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘द ट्रिब्यून’ जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में लंबे समय तक प्रमुख पदों पर कार्यरत रहे थे। इसके अलावा वह ‘द संडे गार्डियन’ अखबार में कॉलम भी लिखते थे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |