Patrakar Priyanshi Chaturvedi
युवक ने धीरेन्द्र शास्त्री पर की आपत्ति जनक पोस्ट
मुसलमान युवक जावेद अली ने फेसबुक पर बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर आपत्ति जनक पोस्ट की थी। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हरिद्वार का है। जावेद अली नाम के युवक ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को अपशब्द कहकर उसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया। युवक का वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। पुलिस ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |