Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कल्पना लोक में रहते हैं कांग्रेस के नेता
एमपी के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह के लोग ,चाहे वह गोविंद सिंह हो या अजय सिंह , वही करते हैं जो कमलनाथ जी के खिलाफ जाता है। मिश्रा ने कहा कांग्रेसी कल्पना लोक में विचरण कर रहे हैं। इनकी सरकार आने वाली नहीं है। गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले धर्म और संस्कृति की बात करें तो समझ लीजिए कि चुनाव आ गया है। वैसे कांग्रेसी कल्पना लोक में विचरण कर रहे हैं। इनकी सरकार आने वाली नहीं है। दिग्विजय सिंह के लोग , चाहे वह गोविंद सिंह हो या अजय सिंह , वही करते हैं जो कमलनाथ जी के खिलाफ जाता है। मिश्रा ने बताया कांग्रेसी जून में उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने का इसलिए कह रहै है ताकि उनके यहां भीड़ बनी रहे। उन्होंने कहा जो बात राहुल गांधी ने बंद कमरे में कही थी ,उसी बात को गोविंद सिंह ने सार्वजनिक कर दिया। दमोह के गंगा जमुना स्कूल के विवादित पोस्टर पर गृहमंत्री ने कहा स्कूल के पोस्टर में हिन्दू लड़कियों को हिजाब में दिखाया गया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मामले की जांच के लिए कहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |