Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को पकड़ा
पुलिस प्रशासन अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त करवाई कर रहा है। इसी के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाकर स्टेटस लगाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया। यह मामला हरिद्वार के लक्सर का है। बताया जा रहा है की इस युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ स्टेटस डाला था। जो काफी वायरल हो गया। जब यह वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने करवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |