Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्राहक तलाशते में लगे थे ,पुलिस ने धर दबोचा
कटनी में पुलिस ने दो युवकों को अवैध गांजे की तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इन गांजा तस्करों के पास से नौ किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बस स्टैड पर दो युवक जिसमे से एक पन्ना जिले का निवासी है दूसरा दमोह जिले का निवासी है जो बड़ी मात्रा में गंजे की खेप के लिए ग्राहक की तलाश में जुट है। जिसकी सूचना मिलते हो बस स्टैड पुलिस चौकी की प्रभारी प्रियंका राजपूत ने पुलिस के साथ घेराबंदी करते हुए दोनो युवकों को अरेस्ट किया। जिसमे से आरोपी में गोलू पटेल और अशीष पटेल का बैग चेक किया गया तो उसमे से 9 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछ तक कर रही है की वे लोग गांजा कहा से और किसके लिए लाए थे। जब्त हुए गांजा कीमत 1 लाख है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |