Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेहा बग्गा ने कहा शिवराज गब्बर नहीं बब्बर शेर है
प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गब्बर कहा था जिसके बाद बीजेपी प्रवक्ता ने उन पर निशाना साधा है बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा की यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मुख्यमंत्री चौहान गब्बर नहीं बब्बर शेर है और वह ऐसे बब्बर शेर है जिन्होंने प्रदेश से सांबा और कालिया को प्रदेश से समाप्त कर दिया है भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा की प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया आपकी बातों से मुझे शोले फिल्म से मौसी और जय का संवाद याद आता है आपकी नजरों में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बहुत अच्छे हैं भले ही उन्होंने प्रदेश को लूट खाया हो दिग्विजय सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल और कमलनाथ ने 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश का बंटाधार कर दिया है फिर भी वह अच्छे है उन्होंने अपने वचन पत्र के माध्यम से जनता को ठगा फिर भी आप उनको अच्छा मानते हैं भाजपा प्रवक्ता ने कहा की भले ही नाथ ने बेटियों के विवाह का पैसा नहीं दिया और बेरोजगारी भत्ता देने की बात कह कर मुकर गए फिर भी वह आपकी नजरों में अच्छे हैं सच में मौसी और जय का संवाद आप पर सही बैठता है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |