Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली
रात के अंधेरे में गौ तस्करी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल हो गए | जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | वहीं मौके से फरार दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है | हरिद्वार में गौ तस्कर की घटना को अंजाम देने वाले गैंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़ हो गई थी | इस मुठभेड़ में दो तस्कर घायल हो गए | जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | वहीं पुलिस ने मौके से 11 जिंदा गौवंश बचाए और आरोपियों के पास से तमंचे, जिंदा कारतूस व गौकशी उपकरण भी बरामद किए गए | मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि रात के अंधेरे में अवैध धंधा करने वाले कुछ गैंग सक्रिय हैं, सभी हमारी रडार पर हैं और सभी का नंबर आएगा, गलत काम करने वाले किसी को भी नहीं छोड़ेंगे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |