
Dakhal News

फायरिंग से युवती हुई गंभीर रूप से घायल
अक्सर समारोह में हर्ष फायरिंग की वजह से बड़ी घटनायें सामने आती है | फिर भी लोग अपनी झूठी शानो-शौकत के चलते ऐसी हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं और दूसरों की जान के दुश्मन बन बैठते हैं | ऐसा ही मामला सामने आया एक शादी समारोह से जहां दुल्हन के भाई ने नशे की हालत में कट्टा लहराते हुए गोली चलाई | गोली के छर्रे वहां मौजूद एक युवती को जा लगे | जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई | हर्ष फायरिंग की यह घटना छतरपुर की है | घायल युवती समता यादव ने बताया की वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी | जहां शादी की खुशी में दुल्हन का भाई राजेश यादव कट्टे से नशे की हालत मे फायरिंग कर रहा था | उसी दौरान गोली के छर्रे उसके हाथ मे लगे | जिससे वह घायल हो गई | घायल अवस्था में ही उसे जिला अस्पताल लाया गया | जहां उसका इलाज चल रहा है | साथ ही समता ने बताया की फायरिंग की वजह से एक महिला और घायल हुई है | एडीशनल एसपी ने कहा की मामले की जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दे दिए हैं |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |