कांग्रेस ने कहा बजरंगबली हैं हमारे साथ
कांग्रेस ने कहा बजरंगबली हैं हमारे साथ

 

कांग्रेस ने कहा भाजपा ने फैलाया नफरत

 

 

कर्नाटक जीत ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया है | इस जीत का जश्न मानाने में कांग्रेसी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं | पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया | वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा की  बजरंगबली ने बता दिया की वो किसके साथ है | पूरी भाजपा ने नफरत फैलाया है | जनता ने उनको उनका रास्ता दिखा दिया | कर्नाटक जीत के जश्न में डूबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेश घई रोमी ने कहा की  यह जीत नफरत के खिलाफ मुहब्बत की जीत है | भाजपा ने पूरे चुनाव के दौरान सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है | जनता ने इस सांप्रदायिक राजनीती को नकार कर भाजपा को मुहतोड़ जबाव दिया है | वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा की  हमारी जीत से यह साबित हो गया है की बजरंग बलि हमारे साथ हैं | वही युवा कांग्रेस नेता ब्रजेन्द्र शर्मा और सौरभ लल्ला ने कहा की अब आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा | जिससे देश के लोगों को भाजपा के कारनामों से मुक्ति मिलेगी | हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव अमीर और गरीब के बीच लड़ा जिसमें जनता ने  गरीबी को जिताया है | अब मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार को अगले चुनाव में करारा जवाब देकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी | कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष  प्रभात द्विवेदी ने कहा की कर्नाटक की जनता ने जो जनादेश दिया है | उसके लिए हम सभी उनका धन्यवाद करते हैं | भाजपा को नकार कर जनता ने साबित कर दिया है | वह अमन चैन और शांति के पक्ष में है | यह जनादेश भाजपा की नीतियों के खिलाफ है | 

Dakhal News 14 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.