
Dakhal News

स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है | जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत देखने को मिली | इस भिड़ंत से हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई | मोरवा से गोरबी की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो रास्ते में जा रहे एक ट्रेलर से टकरा गई | जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और इस भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक को गंभीर रूप से चोटें आई है | वहीं दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं | जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है | डीएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा काफी भीषण था | लेकिन गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |