Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गिरोह बना कर काम करते हैं फर्जी पत्रकार, गांजे के झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी
गिरोह में काम करने वाले फर्जी पत्रकारों ने एक महिला को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे कर ब्लैकमेल कर रहे थे | महिला से हजारों रूपये ठग लिए थे | महिला ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने इन फर्जी पत्रकारों के गिरोह का पर्दाफाश किया है | कटनी जिले के कांटी गांव में रहने वाली प्रेम बाई पिछले एक महीने से ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान थी | फर्जी पत्रकारों का एक गिरोह लगातार प्रेम बाई को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था | ये गिरोह महिला से हजारों रुपए ऐंठ चूका था | पानी हद से गुजरने के बाद महिला परेशान होकर पुलिस से शिकायत करने पहुंची | पीड़ित महिला प्रेम बाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की और बंटी नामदेव नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | जिसने फर्जी पत्रकार बनकर महिला से ठगी के आरोपों को कबूल किया है | इसके साथ ही इस गिरोह में सुमित जयसवाल, नरेश बजाज और मनोज परिहार नाम के तीन आरोपी और शामिल थे | जिसकी जानकारी देते हुए एसडीओपी शालिनी परस्ते ने कहा कि तीन आरोपी अभी फरार हैं जिन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |