Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने बरामद की बदमाशों के पास से हजारों लीटर शराब
पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया | पुलिस ने जंगलो,नालों में घुसकर अवैध शराब के गुप्त अड्डों को नष्ट किया | पुलिस की इस करवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है | पुलिस और प्रशासन के इस शराब विरोधी अभियान में पुलिस शराब माफियाओं के जंगलों, नालों के बीच बनाए गए गुप्त अड्डों तक पहुंची और वहां पर करीब 10 हजार लीटर लाहन और शराब और शराब बनाने के उपकरण पुलिस ने नष्ट किये | पुलिस की इस करवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है | वही करवाई के बाद एसएसपी ने कहा की जंगल,नालो में छुप कर अवैध शराब का धंधा करने वालों की कुंडली तैयार की जा रही है | सबका नंबर आएगा | एक-एक कर सबको जेल भेजा जाएगा | जल्द ही आसपास के क्षेत्र के सभी घने जंगलों और गुप्त इलाकों पर भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जायेगी और अवैध शराब का कार्य करने वालों को चिन्हित कर उन पर नकेल कसी जाएगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |