
Dakhal News

युवती को प्रताड़ित कर आरोपी कराते थे देह व्यापार, पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा किया | पुलिस ने बताया की एक नाबालिग लड़की को काम दिलाने के बहाने कुछ लोगों ने उसे बेच दिया था और जहां उसे बेचा गया वहां उसका शारीरिक शोषण किया जाता था | उसके साथ मारपीट कर देह व्यापार कराया जाता था | पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है | यह मामला काशीपुर का है | जहां पॉक्सो एक्ट के तहत देह व्यापार के मामले में 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है | इस मामले में पीड़ित युवती ने बताया की उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है | वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है | उसके घर में कमाने वाले कोई नहीं है | इसलिए वह काम की तलाश में शकील, सलीम और विजय ड्राइवर से मिली | लेकिन इन लोगों ने उसे काम दिलाने के बहाने गुडिया, रेहान और फ़रीदा को बेच दिया था | गुड़िया और उसके साथी पीड़ित युवती के साथ अत्याचार करते थे | उसके साथ मारपीट करते थे व उससे देह व्यापार कराते थे और इतना ही नहीं इन लोगों ने युवती को चंडीगढ़ में भी बेच दिया था | लेकिन वहां उसकी तबियत ख़राब होने के बाद उसे वापस काशीपुर लाया गया | जिसके बाद युवती ने अपनी आपबीती सुनाई | पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया की पीड़ित को चंडीगढ़ में बेचने वाले 2 आरोपी रेहान और गुड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है | उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करके आगे की करवाई की जाएगी |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |