Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर
सिंगरौली में राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों ने धरना दिया और सीटा डेल कंपनी के बाहर बैठकर मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मुद्दों पर कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | सिंगरौली नगर निगम में स्वच्छता का काम संभाल रही सीटा डेल कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और मजदूर दिवस के अवसर पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री बीवी उपाध्याय से कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि सहित साप्ताहिक अवकाश की मांग सामने रखी और वेतन कम मिलने से परिवार का खर्च नहीं चलने की समस्या को बताते हुए कर्मचारियों ने कहा कि चाहे जो मजबूरी हो लेकिन हमारी मांगे पूरी की जाए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |