
Dakhal News

जानलेवा हमले में छोटे भाई को आई गंभीर चोटें
कटनी से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है | जिसमें लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद में बड़े भाई और भतीजे ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला किया | जिससे उसकी हालत बहुत नाजुक है | उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है | यह घटना कटनी के बिलगवां गांव की है | जहां संजय पटेल का अपने बड़े भाई ओम प्रकाश पटेल से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था | 22 अप्रैल को दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और दोनों आपस में झगड़ने लगे | यह झगड़ा इतना बढ़ा की भाई ओम प्रकाश ने अपने बेटे रिंकू के साथ मिलकर संजय के ऊपर धारदार हतियार से जानलेवा हमला कर दिया | इस जानलेवा हमले में संजय को गहरी चोटें आई | जिस कारण उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया | लेकिन उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया | वही इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |