
Dakhal News

महिला अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई फरार
एक आरोपी महिला का जब पुलिस मेडिकल करने अस्पताल पहुंची | तो आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई |महिला के फरार होने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है | एक लंबित मामले में महिला का बारेंट था जिसमे महिला की गिरफ़्तारी हुई थी | छतरपुर जिला अस्पताल में एक आरोपी महिला पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गई | बता दें की महिला के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था | जिसके चलते उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल ले जाया गया था | महिला के फरार होने की ये पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई | दरअसल सिविल लाईन पुलिस 2018 के एक मामले में महिला सुकन्या सोनी को गिरफ्तार करके जिला अस्पताल मे मेडिकल कराने लाई थी | इसी दौरान महिला आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से रफू चक्कर हो गई | जैसे ही महिला आरोपी के फरार होने की बात पुलिस को लगी तो वह तत्काल जिला अस्पताल पहुंची | लेकिन महिला आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा | वही इस मामले में सीएसपी लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि थाना सिविल लाईन में महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था | जिसके चलते आरोपी महिला को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए ले जाया गया था | लेकिन महिला वहां फरार हो गई | साथ ही उन्होंने कहा पुलिस की पूरी टीम महिला आरोपी की तलाश में जुट गई है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |