
Dakhal News

बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने लिया भाग
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीहोर में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया | इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए प्रदर्शन में मंत्रालय के एनपीएस कर्मचारियों ने भाग लिया और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की | सीहोर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रर्दशन किया गया | ये प्रदर्शन राष्ट्रीय आंदोलन अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और प्रांत अध्यक्ष परमानंद डहेरिया के आह्वान पर किया गया | एनपीएस कर्मचारियों ने बालविहार ग्राउंड पर धरना प्रदर्शन किया | जिसमें सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए सभी ने प्रथम नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने का संकल्प लिया और पुरानी पेंशन बहाल न होने पर पेंशन नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए साथ ही धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा | वही सभी कर्मचारियों ने एनपीएस योजना खत्म कर पेंशन अधिनियम 1972 को लागू करने की माँग रखी |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |