Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कोर्ट पेशी के खर्चे के लिए मांगी रंगदारी
कुख्यात गैंगस्टर के लिए रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है | गैंगस्टर जेल मे बंद होने के बाद भी चला रहा है अवैध वसूली का कारोबार पुलिस अब इस मामले की जांच की जा रही है | खबर हरिद्वार से है जहां बदमाश सुनील राठी का हवाला देकर लाखों रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है | सागर नाम के व्यक्ति ने 31 मार्च को अभिषेक भारद्वाज को फोन करके बदमाश कलीम समेत 5 आरोपियों की कोर्ट में पेशी के खर्चे के लिए रंगदारी मांगी थी | जिसके बाद पीड़ित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत सिडकुल थाने में की वही पुलिस ने टीम गठित करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है | साथ ही एसपी स्वतंत्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया सुनील राठी के नाम से यह रंगदारी मांगी गई है और जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया था उसको ट्रेस किया जा रहा है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |