Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हर जगह महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान
हर जगह महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान है महिलाओं को कहीं भी कमतर आंकने का प्रयास नहीं करना चाहिए यह भात एनटीपीसी शक्तिनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वक्ताओं ने कही एनटीपीसी में पर केक काटकर महिला दिवस मनाया गया एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर, ने अपने उद्बोधन में सभी महिला कर्मचारियों के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा की उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं से सीखना चाहिए कि कैसे कामकाजी जीवन और परिवार में संतुलन रखना चाहिए एक संगठन के रूप में, एनटीपीसी सिंगरौली सभी महिला कर्मचारियों को एक समावेशी और पूर्वाग्रह मुक्त वातावरण प्रदान करने और सभी महिला कर्मचारियों को यथासंभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है समारोह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर ने सभी महिला कर्मचारियों के साथ केक काटा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |